AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है. मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये, डीजल 90.17 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपए, डीजल 91.88 रुपए
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये, डीजल 89.00 रुपये
नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये, डीजल 89.50 रुपये
काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं। यह अपडेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव पर आधारित है। हालांकि, लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


