जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय संविधान के निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि हम समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करते हैं। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के उनके मूल मंत्र ने करोड़ों लोगों को नई राह दिखाई है। उनके विचार आज भी हमें एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. सामाजिक न्याय के महान वास्तुकार और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबा साहब का जीवन, उनका संघर्ष और भेदभाव मुक्त, समतामूलक समाज की स्थापना के उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। इस दिन हम सभी को सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा: जूली
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। बाबा साहेब का जीवन सिर्फ इतिहास नहीं है, बल्कि हर उस आवाज की ताकत है जिसने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस किया। उनका बलिदान और योगदान हमें हर पल सिखाता है कि संविधान की रक्षा करना ही सच्ची देशभक्ति है। प्रत्येक भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


