विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कही ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कही ये बात
विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने कही ये बात

AMN. पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है. दोनों राज्यों में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई. मतदाताओं के पास शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद कर देंगे. पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

इन सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. करीब 44,376 बूथों पर 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे. तमिलनाडु की सभी सीटों पर एक चरण में और बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी. इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन एक बार फिर सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. आने वाला वक्त ही तय करेगा कि इन दोनों को दोबारा सत्ता का सुख मिलेगा या नहीं.

विचारधारा की इस लड़ाई में सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है: राहुल गांधी

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल के भाइयों और बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है. वे अधिकार छीनते हैं, हम उन्हें वापस देते हैं।’ वे संविधान को नष्ट करते हैं, हम इसे बचाते हैं। वे भारत की विविधता को मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ-साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं। आइए कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।

पीसी:जागरण


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *