जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में अपराध को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा और ऑनर किलिंग की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार की संवेदनशीलता कहीं नजर नहीं आ रही है. महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए गठित राज्य महिला आयोग बिना अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पड़ा है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
महिला हितैषी होने का दावा करने वाली पाखंडी भाजपा सरकार प्रदेश में महिला आयोग की अध्यक्ष तक की नियुक्ति नहीं कर पा रही है। प्रदेश के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? आखिर प्रदेश की माताएं-बहनें अपनी समस्याओं और अपने अधिकारों के लिए जाएं तो कहां जाएं?
मुख्यमंत्री जी, क्या महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों की बातें सिर्फ भाषणों तक ही सीमित हैं या सरकार भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगी?
वहीं, कांग्रेस नेता जूली ने भी रिफाइनरी को लेकर दिए गए बयान को लेकर सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को इस बात की जानकारी नहीं है कि शिलान्यास के समय यानी 2013 से रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% हिस्सेदारी है। भाजपा सरकार ने राज्य के विकास में बाधाएं पैदा करने के लिए ही चार साल तक काम रोक दिया था।
जनता सच्चाई जानती है
मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि सवा दो साल सरकार में रहने के बावजूद घोटाले जैसे खोखले आरोप बचकाने लगते हैं। मुख्यमंत्री का काम ऐसे भ्रामक भाषण देकर जनता को गुमराह करना नहीं बल्कि कार्रवाई करना है. इन आरोपों से वह केवल अपना राजनीतिक हित साध रहे हैं।’ जनता सच्चाई जानती है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


