एनआईए का बड़ा खुलासा: नागालैंड से बिहार तक फैला हथियारों का जंजाल, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, भारी मात्रा में असलहे बरामद

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
एनआईए का बड़ा खुलासा: नागालैंड से बिहार तक फैला हथियारों का जंजाल, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, भारी मात्रा में असलहे बरामद
Nagaland to Bihar NIA Raid | नागालैंड से बिहार में हथियारों की तस्करी, एनआईए ने आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली, तगड़ा माल बरामद

नागालैंड से बिहार तक हथियारों का जखीरा, एनआईए की बड़ी कार्रवाई: वैशाली से लाखों नकद और हथियार बरामद

पटना: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नागालैंड से बिहार में हथियारों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए वैशाली से संदीप कुमार सिन्हा के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोला-बारूद और 4.21 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध हथियार आपूर्ति श्रृंखला के खुलासे में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह छापेमारी बुधवार को की गई, जिसका संबंध नागालैंड से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी से है। एनआईए द्वारा जारी बयान के अनुसार, वैशाली जिले में संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लाला के घर से एक नौ एमएम पिस्तौल, नौ एमएम के 18 कारतूस, दो पिस्तौल मैगजीन, एक डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 12 बोर गोला-बारूद के 35 कारतूस और 4.21 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

यह भी बताया गया है कि संदीप कुमार सिन्हा, इस मामले के मुख्य आरोपी विकास कुमार का करीबी सहयोगी और हथियार तस्करी नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है। यह मामला मूल रूप से बिहार पुलिस ने एके-47 राइफल और गोला-बारूद की बरामदगी के बाद दर्ज किया था।

एनआईए ने जांच के दौरान अब तक चार आरोपियों – विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय उर्फ अनीश और मोहम्मद अहमद अंसारी – को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। हाल ही में एक अन्य आरोपी मंजूर खान को भी गिरफ्तार किया गया है, जो फिलहाल पटना की बेउर जेल में बंद है। पिछले साल अगस्त में इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी।



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *