जयपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कोटा आएंगे. यहां से ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के जरिए आंदोलन की शुरुआत करते हुए वह सरकारी तंत्र द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ और इसके खिलाफ प्रतिरोध की आवाजों को कुचलने की कोशिशों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाएंगे.
राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बीच प्रदेश प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा पहुंचने से पहले ही बीजेपी सरकार की घबराहट साफ नजर आ रही थी.
पहले कोचिंग संस्थानों, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया गया और अब दहशत में राहुल गांधी की सभा के पोस्टर-बैनर भी उतारे जा रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज और उनके गुस्से से कितनी डरी हुई है।
जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ये सिर्फ एक रैली नहीं है. यह भाजपा राज में लगातार पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाओं, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात के खिलाफ करोड़ों युवाओं की पुकार है। पोस्टर हटाकर, दबाव बनाकर और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके आप युवाओं के गुस्से और सवालों को दबा नहीं सकते।
मुख्यमंत्री जी, लोकतंत्र बंदिशों से नहीं संवाद से चलता है।
आप पोस्टर तो हटा सकते हैं, लेकिन युवाओं के दिल में उठ रहे सवालों को नहीं हटा सकते. आप बैनर उतरवा सकते हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य के लिए लड़ने वाले राहुल गांधी के संकल्प को नहीं तोड़ सकते. आवाज को दबाने का जितना प्रयास किया जाएगा, युवाओं की आवाज उतनी ही मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री जी, लोकतंत्र बंदिशों से नहीं संवाद से चलता है। कोटा से उठी युवाओं की दहाड़ न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में गूंजेगी और आपकी छात्र विरोधी नीतियों का जवाब बनेगी।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राहुल गांधी(टी)कोटा(टी)जुलाई(टी)सीएम भजनलाल(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


