AMN. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के जवाब में आज बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा ने भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की.
बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर अपने असली चरित्र का प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का भी विरोध करने लगी है.
आपको बता दें कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘टॉपलेस’ होकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए. इसके विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
पीसी:bjp.org
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी युवा मोर्चा ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया(टी)एआई समिट कांग्रेस ने विरोध किया(टी)राजस्थान समाचार(टी)जयपुर समाचार(टी)राहुल गांधी(टी)बीजेपी(टी)कांग्रेस
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


