AMN. यह तय हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर और दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर नया इतिहास रच दिया. इसके साथ ही बंगाल में टीएमसी का 15 साल का शासन खत्म हो गया है. 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के 293 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों की गिनती हुई।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 78 सीटों पर जीत हासिल की है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी बात ये रही कि टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा. उनके कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है. ममता बनर्जी को अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.
असम में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
असम में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ी जीत मिली है. बीजेपी सत्ता में लौट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम की 126 सीटों में से बीजेपी ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि यहां कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें जीतने में सफल रही है. अन्य को तीन सीटें मिली हैं. पुडुचेरी में एनडीए को बहुमत मिल गया है. यहां एनडीए को 30 में से 18, कांग्रेस को 6 और अन्य को 6 सीटों पर जीत मिली है.
केरल में कांग्रेस सत्ता में आई
तमिलनाडु में अभिनय की दुनिया से राजनीति में आये जोसेफ विजय चन्द्रशेखर की पार्टी टीवीके को बड़ी जीत मिली है. टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं. वहीं डीएमके प्लस ने 74 सीटों पर जीत हासिल की है. केरल में कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में लौटी है. यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 97 सीटें मिली हैं.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बंगाल(टी)बीजेपी की वापसी(टी)असम(टी)कांग्रेस(टी)तमिलनाडु(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


