AMN. 181 दिनों की लंबी अवधि के बाद आखिरकार केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे औपचारिक रूप से खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर का पूर्वी द्वार खोला गया. इसके बाद मुख्य पुजारी, रावल और अन्य अधिकारियों ने मंदिर में प्रवेश किया और पूजा शुरू की.
इस यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही पूरे धाम में हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे गूंजने लगे। चारों ओर भक्तिमय माहौल था. इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह ने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद नंदी बाबा से आशीर्वाद भी लिया. यहां बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
केदारनाथ धाम और चारधाम की यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का एक दिव्य उत्सव है।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पीएम मोदी ने एक्स के जरिए कहा कि आज देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का एक दिव्य उत्सव है।
इन यात्राओं के माध्यम से हमें भारत की सनातन संस्कृति के भी दर्शन होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मैंने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें और आपकी यात्रा मंगलमय बनायें।
पीसी: भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


