IND vs AFG: वनडे सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ देंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, 6 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs AFG: वनडे सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ देंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, 6 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
IND vs AFG: वनडे सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ देंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, 6 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज कल से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. सीरीज के पहले ही मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इसके लिए रोहित को सिर्फ 6 रन बनाने होंगे. मैच में छह रन बनाते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि अब तक सिर्फ पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ही हासिल कर पाए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 358 मैचों की 383 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.3 की औसत से कुल 15994 रन बनाए हैं। उनके नाम 45 शतक और 83 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं. अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में बतौर ओपनर 6 रन बनाने में सफल रहे तो वह 16000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी होंगे.

ये वर्ल्ड रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम है, जिन्होंने 19298 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 18867 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 18744 रन, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 16950 रन, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स ने 16120 रन और पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर 16119 रन बनाए हैं. अब रोहित शर्मा के पास सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका है.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *