विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल की ओर से हुंकार भर रहे स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी खेल प्रतिबद्धताओं के कारण चुनाव आयोग की सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। शमी इस वक्त राजकोट में अपनी टीम के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।
अपनी अनुपस्थिति की जानकारी देते हुए शमी ने चुनाव आयोग को एक औपचारिक पत्र लिखा। उन्होंने स्पष्ट किया, “वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 5 जनवरी 2026 को होने वाली सुनवाई के लिए मुझे आपका नोटिस प्राप्त हुआ। मैं आपको सादर सूचित करना चाहता हूं कि घरेलू क्रिकेट मैचों में बंगाल की टीम का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने के कारण, मैं निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने में असमर्थ हूं।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

