दिवाली से पहले दिल्ली-NCR दम घोंटू: AQI 350 पार, सांस लेना भी हुआ दुश्वार!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR दम घोंटू: AQI 350 पार, सांस लेना भी हुआ दुश्वार!
दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, AQI 350 के पार, जानें मौसम का हाल

दिल्ली की हवा में ज़हर: दिवाली से पहले ही AQI चिंताजनक स्तर पर!

जैसे-जैसे दिवाली का पर्व नज़दीक आ रहा है, राजधानी दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार गिरता जा रहा है और कई इलाकों में तो यह 350 के पार जा चुका है, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है।

कहां कितना है AQI?

आज (17 अक्टूबर) दिल्ली के आनंद विहार में AQI 369 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्थिति का संकेत है। इसके अलावा, प्रमुख इलाकों में सुबह की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:

  • द्वारका: 319
  • अक्षरधाम: 369
  • वजीरपुर: 329
  • जहांगीरपुरी: 329
  • बवाना: 310
  • मुंडका: 285
  • अलीपुर: 281

कल (16 अक्टूबर) भी दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 245 रहा, लगातार तीसरे दिन “खराब” श्रेणी में।

NCR में भी हालात चिंताजनक

दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है:

  • नोएडा, सेक्टर 125: 334 AQI
  • नोएडा, सेक्टर 62: 214 AQI
  • गाजियाबाद, लोनी: 358 AQI
  • वसुंधरा: 285 AQI
  • इंदिरापुरम: 276 AQI
  • गुरुग्राम, सेक्टर 51: 331 AQI

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में GRAP 1 जारी, विंटर एक्शन प्लान तैयार

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-1 पहले ही लागू कर दिया गया है, जो AQI 200 पार करते ही सक्रिय हो जाता है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने सर्दियों के लिए एक विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें सड़क किनारे पक्कीकरण, हरियाली बढ़ाना, वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण, निर्माण स्थलों की निगरानी और दमकल व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार “आर्टिफिशियल रेन” का प्रस्ताव भी रख चुकी है, जिसे दिवाली के बाद आजमाया जा सकता है।

मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा की दिशा दिन में उत्तर-पश्चिम और शाम को उत्तर रहेगी, जिसकी रफ्तार 10-15 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। रात में हवा की गति 12 किमी/घंटा से कम हो सकती है।

17 अक्टूबर की सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, जो 17 और 18 अक्टूबर को भी बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 से 21 अक्टूबर के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है और स्मॉग छाने की संभावना है।

स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी!

बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है:

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है।
  • सुबह या शाम में अधिक शारीरिक गतिविधि, जैसे जॉगिंग या वॉक, से बचें।
  • यदि संभव हो, तो घर के अंदर ही रहें और एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
  • घर और कार्यालय में खिड़कियां कम खोलें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *