“स्वार्थी महिला से लूंगा तलाक…” अपर्णा यादव पर प्रतीक का तीखा वार, लगाया परिवार बर्बाद करने का आरोप!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
"स्वार्थी महिला से लूंगा तलाक..." अपर्णा यादव पर प्रतीक का तीखा वार, लगाया परिवार बर्बाद करने का आरोप!
अपर्णा यादव पर प्रतीक ने पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाया, कहा- स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं

यादव परिवार में बड़ा सियासी धमाका: प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा से तलाक का किया ऐलान, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवारों में से एक ‘सपा कुनबे’ से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अपर्णा बिष्ट यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रतीक ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं।

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद कड़ा पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। उसका एकमात्र उद्देश्य सिर्फ नाम और दबदबा हासिल करना है।" अपनी व्यथा साझा करते हुए उन्होंने आगे लिखा, "इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है, लेकिन उसे इसकी कोई परवाह नहीं है। उसे केवल अपनी ही चिंता है। मैंने आज तक ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और यह मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे विवाह किया।"

फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर्णा बिष्ट यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही उनके किसी करीबी ने इस विवाद पर कुछ कहा है।

गौरतलब है कि प्रतीक यादव, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। वहीं, अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। राजनीति में सक्रिय अपर्णा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2022 में वह सपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

(इनपुट: पीटीआई)


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *