AMN. राजस्थान में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है. कई जिलों में तापमान बढ़ गया है. वहीं कई जिलों में आंधी और बारिश के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है. प्रदेश में पारा एक बार फिर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. गुरुवार को जैसलमेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45.1 डिग्री तक पहुंच गया.
पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर में 44.2, फलौदी में 43.6 और बीकानेर में 43 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. चित्तौड़गढ़, कोटा और जयपुर में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अब बारां, धौलपुर, डीग, भरतपुर और अलवर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. कल से प्रदेश में फिर गर्मी का नया दौर शुरू होने की आशंका है. खासकर जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास जा सकता है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)जैसलमेर तापमान 45 डिग्री(टी)राजस्थान हीटवेव अलर्ट(टी)जयपुर का मौसम आज(टी)धूल भरी आंधी राजस्थान(टी)आईएमडी का पूर्वानुमान राजस्थान(टी)हीटवेव मई राजस्थान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


