AMN. राजस्थान के सीकर जिले से रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक 34 साल की महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। परिचित दो युवकों ने महिला को शराब पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को दो परिचित युवक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद उसने महिला को शराब पिलाई. जब महिला बेहोश हो गई तो दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे धमकी दी. इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है.
PC:नईदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


