राहुल गांधी ने नौगाम विस्फोट पर जताया गहरा दुख, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए शक्तिशाली विस्फोट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से घटना पर चिंता जताई और मारे गए सुरक्षाकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा, “जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए विस्फोट में कई सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु और अनेक का घायल होना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “यह सूचना मिली है कि यह दुखद घटना लाल किला हमले से जुड़े विस्फोटकों की जांच के दौरान हुई।” राहुल गांधी ने इस घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


