राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष ने भी किया हंगामा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष ने भी किया हंगामा
राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष ने भी किया हंगामा

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. आज सुबह विधानसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाया था.

उन्होंने इस मामले पर चर्चा की मांग की. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी. विधानसभा अध्यक्ष के इनकार पर कांग्रेस विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी और हंगामा करने लगे. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारे भी लगाने शुरू कर दिए. इस दौरान टीकाराम जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोकझोंक भी हुई. हंगामे के दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बीच, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ अन्य लोग और असामाजिक तत्व भी थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए उन्हें गेट पर रोक दिया गया.

राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारे लगाए गए

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए. उन्होंने राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की भी मांग की. आपको बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो गया है.

पीसी:एक्स


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *