ENG vs IND: टी20 में 100 छक्के पूरे करते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ENG vs IND: टी20 में 100 छक्के पूरे करते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
ENG vs IND: टी20 में 100 छक्के पूरे करते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

AMN. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. इस मैच में अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए. इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए. पारी के चौथे ओवर में जैसे ही उन्होंने अपना तीसरा छक्का लगाया, उन्होंने महज 785 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

अभिषेक शर्मा ने 785 गेंदों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए और वेस्टइंडीज के एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 789 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में न्यूजीलैंड के फिन एलन 871 गेंदों के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 931 गेंदों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 963 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव ने 1007 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे.

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पंड्या (126) और विराट कोहली (124) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

PC-cricinfo.com

(टैग्सटूट्रांसलेट)अभिषेक शर्मा(टी)रोहित शर्मा(टी)टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट(टी)विराट कोहली(टी)सूर्य कुमार यादव


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *