गुरुवार को टॉस की बाजी जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई, जहां दोनों ने मात्र 5 ओवरों में ही 54 रनों की तूफानी साझेदारी कर डाली।
परेरा 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 43 गेंदों में 46 रन जोड़ते हुए टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचाया। मेंडिस ने जहां 14 रन बनाए, वहीं निसांका ने 41 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा, मध्यक्रम में पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 44 रन ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। विपक्षी गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि एक सफलता रयान बर्ल के हाथ लगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


