IND vs NZ: टी20 सीरीज का पहला मैच आज, नागपुर में ऐसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: टी20 सीरीज का पहला मैच आज, नागपुर में ऐसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड
IND vs NZ: टी20 सीरीज का पहला मैच आज, नागपुर में ऐसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. ये सीरीज आज से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच आज नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा.

दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज आगामी विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए काफी अहम होने वाली है. अब तक नागपुर स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिला है. यहां अब तक खेले गए कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 9 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.

इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है. इस स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए एकमात्र टी20 मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल की थी. 2016 टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को यहां न्यूजीलैंड ने 47 रनों से हराया था. भारतीय टीम नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर अब तक खेले गए पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल करने में सफल रही है। दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

यह भारत में एक दूसरे के खिलाफ दोनों टीमों का रिकॉर्ड रहा है.

भारतीय टीम ने इस मैदान पर आखिरी टी20 मैच साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता. घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है. दोनों टीमों के बीच यहां 11 मैच खेले गए हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 7 मैच जीते जबकि 4 हारे।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *