AMN.अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। यह आज आम लोगों के लिए राहत की बात है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये, डीजल 98.80 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 95.55 रुपये
लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान विवाद के चलते पिछले महीने देश में चार बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई थीं. इससे आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. कीमतें बढ़ने से कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। हालाँकि, अब अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द ही ख़त्म हो सकता है। इससे भविष्य में देश में कीमतें कम हो सकती हैं.
पीसी:एलप्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


