पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: 2026 के रण से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, कर्सियोंग विधायक ने थामा TMC का दामन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच राज्य की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किले में सेंध लगाते हुए कर्सियोंग के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने ‘कमल’ का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है। बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि उत्तर बंगाल के कद्दावर नेता विष्णु प्रसाद शर्मा अब अधिकारिक तौर पर टीएमसी परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।
ममता बनर्जी के नेतृत्व में जताया अटूट विश्वास
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विधायक शर्मा के दलबदल की पूरी झलक दिखाई दे रही है। टीएमसी के अनुसार, राज्य के प्रभावशाली मंत्रियों—ब्रात्य बसु और डॉ. शशि पांजा की गरिमामयी उपस्थिति में विष्णु प्रसाद शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के कथित ‘जनविरोधी’ और ‘बंगाल विरोधी’ रवैये से क्षुब्ध होकर शर्मा ने यह कदम उठाया है। उन्होंने ममता बनर्जी के विकासोन्मुखी नेतृत्व में आस्था जताते हुए राज्य की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।
TMC ने किया भव्य स्वागत, कहा- बढ़ेगी पार्टी की ताकत
विष्णु प्रसाद शर्मा का मानना है कि केवल ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही तृणमूल कांग्रेस बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। अब वह दीदी की लीडरशिप में बंगाल की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने शर्मा का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी को पूरा भरोसा है कि समावेशी विकास और जनहित के मिशन में शर्मा एक मील का पत्थर साबित होंगे।
इसे भी पढ़ें:
बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग
भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


